प्यारो मीडिया एंड एंटरटेनमेंट का नया धमाल भोजपुरी फिल्म ‘नादान दुल्हनिया’ फुल मूवी हुई रिलीज प्यारो एंटरटेनमेंट पर

प्यारो मीडिया एंड एंटरटेनमेंट का नया धमाल भोजपुरी फिल्म ‘नादान दुल्हनिया’ फुल मूवी हुई रिलीज प्यारो एंटरटेनमेंट पर

प्यारो एंटरटेनमेंट प्रस्तुत क्रांतिकारी फिल्म मेकर शोमैन धीरू यादव की नई भोजपुरी फिल्म ‘नादान दुल्हनिया’ फुल मूवी प्यारो एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गई है। निर्देशक अभिषेक दूबे के निर्देशन में बनी इस फिल्म में भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय, गरिमा ओझा, आशीष पांडेय (अमन पांडेय), ऊदल यादव, अनूप अरोरा, नवीन शर्मा, संदीप यादव, आकांक्षा पाठक, जे के चौहान, नेहा सिंह, नेहा तिवारी, राजन कानु, राहुल राजपूत, कौशल शर्मा, बाल कलाकार ढोलू यादव आदि धमाल मचा रहे हैं। निर्माता धीरू यादव, सह-निर्माता केशव माहेश्वरी द्वारा निर्मित इस फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश की पावन भूमि बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों में की गई है। ये फिल्म महिला प्रधान, हृदयस्पर्शी, दिलचस्प कहानी के साथ बड़े पैमाने पर बनाई गई है।

गौरतलब है कि प्यारो मीडिया एंड एंटरटेनमेंट एलएलपी कृत भोजपुरी फिल्म ‘नादान दुल्हनिया’ का निर्माण एबीसीडी फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। इस फिल्म के निर्देशक अभिषेक दूबे हैं और डीओपी प्रवीण त्रिपाठी हैं।

लेखक संजय महतो, कार्यकारी निर्माता – गया राज, गीतकार कैलाश कमल (कैलाश नाथ यादव), कोरियोग्राफर महेश आचार्य, आर्ट डायरेक्टर चंदन आर्ट, एडिटर पंकज सफकाले, एसोसिएट डायरेक्टर सतीश दुबे, प्रोडक्शन कंट्रोलर योगेश पांडेय, असिस्टेंट।  डायरेक्टर मनीष कुमार, अमर प्रसाद, राहुल पांडेय, मिक्सिंग इंजीनियर सरोज शर्मा हैं। बीजीएम-डीजे भराली, वीएफएक्स और पब्लिसिटी डिज़ाइनर सोनू मधेसिया ने किया है। पीआरओ सोनू यादव, रामचन्द्र यादव, कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर विवेक पटेल हैं।

फिल्म निर्माता धीरू यादव के कहा कि ‘यह फिल्म सामाजिक परिवेश और पारिवारिक ताने-बाने पर आधारित है। फिल्म में इमोशन, ड्रामा और मनोरंजन का भरपूर तड़का है।’ उन्होंने कहा कि ‘वाराणसी की मिट्टी में एक अलग ही जादू है, जो कहानी को जीवंत बना देता है। ‘नादान दुल्हनिया’ एक ऐसी फिल्म है जिसे हर वर्ग के दर्शक पसंद करेंगे।’

प्यारो मीडिया एंड एंटरटेनमेंट का नया धमाल भोजपुरी फिल्म ‘नादान दुल्हनिया’ फुल मूवी हुई रिलीज प्यारो एंटरटेनमेंट पर